Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas विक्रम कुमार की शादी 4 सितंबर को

विक्रम कुमार की शादी 4 सितंबर को

0
284

चेन्नई। आर. माधवन अभिनीत ’13 बी’ और सूर्या की साइंस फिक्शन थ्रिलर ’24’ के निर्देशन से खास पहचान बनाने वाले निर्देशक विक्रम कुमार चार सितंबर को विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वह श्रीनिधि के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

Vikram kumar 24 movie

विक्रम के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “शादी के निमंत्रण-पत्र छपवाकर करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को बांट दिए गए हैं। चार सितंबर को शादी चेन्नई के हिल्टन होटल में होगी, जिसके बाद उसी शाम प्रीतिभोज का आयोजन भी होगा।”

विक्रम और श्रीनिधि ’24’ के सेट पर मिले। इस दौरान वे एक-दूसरे के करीब आए और उन्होंने शादी का फैसला लिया।

श्रीनिधि ने फिल्म में साउंड इंजीनियर के तौर पर ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ काम किया, जिन्होंने फिल्म में संगीत दिया है।

-आईएएनएस