Monday, March 30, 2026
Home Regional Cinemas ‘गौतमीपुत्र सतकर्णी’ का फर्स्‍ट पोस्‍टर जारी

‘गौतमीपुत्र सतकर्णी’ का फर्स्‍ट पोस्‍टर जारी

0
308

हैदराबाद। तेलुगु अभिनेता नंदामुरी बालाकृष्‍णा के 56वें जन्‍मदिवस पर उनकी 100वीं फिल्‍म गौतमीपुत्र सतकर्णी का फर्स्‍ट लुक जारी किया गया है, जिसको देखकर बाहुबली निर्देशक एसएस राजमौली समेत कई टॉलीवुड हस्‍तियां देखकर दंग रह गई।

फिल्‍म का निर्देशक कृष कर रहे हैं, जो अक्षय कुमार अभिनीत गब्‍बर इज बैक और तेलुगु सुपर हिट फिल्‍म कांचे समेत कई बड़ी हिटों फिल्‍मों का निर्देशन कर चुके हैं।

Gautamiputra Satakarni
बालाकृष्‍णा अभिनीत गौतमीपुत्र सतकर्णी वर्ष 2017 में रिलीज होगी, जो एक एतिहासिक ड्रामा फिल्‍म है। इस फिल्‍म में अभिनेत्री शरिया सरन मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगी जो 20 जून से शूटिंग शुरू करेंगी।

हालांकि, फिल्‍म का मोशन पोस्‍टर पहले से ही सामने आ गया था। मगर, अभिनेता नंदामुरी बालाकृष्‍णा के जन्‍मदिवस पर एक नया पोस्‍टर रिलीज किया गया, जो बेहद दिलचस्‍प है।

Gautamiputra Satakarni 001

ख़बर है कि इस फिल्‍म में बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी नंदामुरी बालाकृष्‍णा की मां की भूमिका में नजर आ रही हैं। कृष बाहुबली से बड़ी हिट बनाने की होड़ में हैं, और उन्‍होंने ग्राफिक्‍स के लिए बाजीराव मस्‍तानी की टीम को हायर किया है।