Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas अभिनेत्री हंसिका मोटवानी की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश

0
507

मुम्‍बई। हवा और कोई मिल गया से बाल कलाकार के रूप में फिल्‍मी सफर शुरू करने वाली हंसिका मोटवानी की टॉलीवुड में तूती बोलती है। भले ही बॉलीवुड में अभिनेत्री हंसिका मोटवानी कोई बड़ा करिश्‍मा न कर पाईं हों, लेकिन दक्षिण भारत में हंसिका की मांग सातवें आसमान है।

hansika-motwani

ख़बर है कि हंसिका टॉलीवुड में लक्‍कुनाडू वापसी कर रही हैं, जिसमें हंसिका अभिनेता विष्‍णु के साथ नजर आएंगी। इस फिल्‍म में लिए हंसिका ने 1 करोड़ रुपये मेहनताना लिया है, जिसमें अभिनय और फिल्‍म प्रचार दोनों शामिल हैं।

हंसिका की फीस सुनकर टॉलीवुड इंडस्‍ट्री के कई दिग्‍गज हैरान हैं क्‍योंकि हंसिका टॉलीवुड से काफी समय से दूर हैं।

luckunnodu
इस फिल्‍म का निर्देशन राजकिरण करेंगे जबकि फिल्‍म का निर्माण एमवीवी सिनेमा की तरफ से किया जा रहा है। गौरतलब है कि हंसिका की दिसंबर में रिलीज होने जा रही फिल्‍म बोगन का टीजर हाल में रिलीज हुआ है, जो काफी पसंद किया जा रहा है।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए Facebook और Google+ , और Twitter  पर हमारे साथ आईए।