Wednesday, April 15, 2026
Home Regional Cinemas हेबा पटेल ने साइन की नई फिल्‍म

हेबा पटेल ने साइन की नई फिल्‍म

0
805

हैदराबाद। तेलुगु फिल्‍म कुमारी 21एफ अभिनेत्री हेबा पटेल वीनावैय्या रमैय्या अभिनेता नागा अनवेश के साथ नजर आने वाली हैं।

hebbah Patel 001
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेबा पटेल ने हाल में ऐंजल नामक फिल्‍म साइन की है, जिसका निर्माण श्री सिंदुरापुवु कृष्‍णारेड्डी करेंगे जबकि फिल्‍म निर्देशन की जिम्‍मेदारी नए निर्देशक बाहुबली पलानी को सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार यह फिल्‍म रोमांटिक कॉमेडी फिल्‍म होगी। इस फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द शुरू होने की संभावना है। नागा अनवेश की यह दूसरी फिल्‍म होगी।