Monday, March 23, 2026
Home Regional Cinemas ऐसे बनीं आर माधवन की खुशी का कारण फिल्‍म ‘इरुधि सुत्तरु’

ऐसे बनीं आर माधवन की खुशी का कारण फिल्‍म ‘इरुधि सुत्तरु’

0
208

टोक्यो। साला खडूस अभिनेता आर माधवन अपनी तमिल फिल्म ‘इरुधि सुत्तरु’ को 29वें टोक्यो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मिली तारीफ से बेहद खुश हैं।

फिल्‍मकार सुधा कोंगरा निर्देशित ‘इरुधि सुत्तरु’ को 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चले फिल्‍मोत्सव में वर्ल्ड फोकस सेक्शन के अंतर्गत 31 अक्टूबर, 1 और 2 नवंबर को प्रदर्शित किया गया।

sala-khadoos

अभिनेता माधवन ने कहा, ‘जापान के लोगों ने मुझे और मेरी फिल्म ‘इरुधि सुत्तरु’ को जितना प्यार और स्नेह दिया है, उससे मैं बेहद खुश हूं। इसने मेरे दिल को छू लिया है। मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी।’

गौरतलब है कि इस फिल्म में माधवन बॉक्सिंग कोच की भूमिका में हैं, जिन्हें एक मछली बेचने वाली लड़की में चैंपियन बनने के गुण दिखाई देते हैं। फिल्म हिंदी में ‘साला खड़ूस’ नाम से रिलीज हो चुकी है।

ritika singh sala khadoos

सुधा फिलहाल ‘इरुधि सुत्तरु’ की तेलुगू रीमेक ‘गुरू’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें अभिनेता वेंकटेश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। -आईएएनएस