Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas ऑस्कर जीतने जैसी फीलिंग – रितिका सिंह

ऑस्कर जीतने जैसी फीलिंग – रितिका सिंह

0
206

Ritika Singh Sala Khadoos

चेन्नई। किक बॉक्सर से अभिनेत्री बनी रितिका सिंह को तमिल फिल्म ‘इरुधि सुत्तरु’ में अपने किरदार के लिए विशेष उल्लेख श्रेणी का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। रीतिका ने इसे ऑस्कर जीतने जैसा बताया है।

रितिका ने आईएएनएस से कहा, “मैं निशब्द हूं। यह ऑस्कर पुरस्कार जीतने जैसा है। इस सम्मान के लिए मैं ‘इरुधि सुत्तरु’ की पूरी टीम का धन्यवाद देती हूं। अपनी पहली ही फिल्म के लिए ऐसा पुरस्कार मिलना बड़ी बात है। मैं इसे बेहतर करने के लिए प्रोत्साहन मानती हूं।”

सुधा कोंगरा निर्देशित फिल्म में आर. माधवन भी हैं।

रितिका ने कहा, “निर्देशक सुधा और माधवन को विशेष धन्यवाद देना जरूरी है क्योंकि उनके सहयोग और विश्वास के बिना मैं यह नहीं कर सकती थी।”

रितिका फिलहाल तमिल फिल्म ‘आंदावान कट्टलाई’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। (आईएएनएस)