Tuesday, March 31, 2026
Home Regional Cinemas डबल या ट्रिपल रोल में नजर आएंगे जूनियर एनटीआर!

डबल या ट्रिपल रोल में नजर आएंगे जूनियर एनटीआर!

0
788

चैन्‍ने। नन्‍नकु प्रेमतो और जनता गैरिज से 2016 में बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त उपस्‍थिति दर्ज करवा चुके जूनियर एनटीआर की अगली तेलुगू फिल्‍म जय लवकुश हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, फिल्‍म जय लवकुश (Jai Lava Kusa) की शूटिंग 11 फरवरी से शुरू हो जाएगी।

सूत्रों के अनुसार इस फिल्‍म का निर्देशन सरदार गब्‍बर सिंह के निर्देशक केएस रविंद्र कर सकते हैं जबकि फिल्‍म का निर्माण एनटीआर आर्ट्स बैनर के तले होगा।

फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, ‘यह सच है कि ‘जय लवकुश’ को एनटीआर आर्ट्स ने पंजीकृत कराया है। लेकिन यह पता नहीं है कि यह शीर्षक एनटीआर की अगली फिल्म के लिए इस्तेमाल होगा। यह शीर्षक किसी और प्रोजेक्ट के लिए भी हो सकता हैं जिसे वे बनाने की योजना बना रहे हों।’

लेकिन, एक चर्चा के अनुसार फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल में नजर आएंगे और दो अभिनेत्रियों की तलाश जारी है।

हालांकि, एक अन्‍य रिपोर्ट के अनुसार जूनियर एनटीआर 3 रोल में होंगे। लेकिन, इस मामले में अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया। -आईएएनएस/फिल्‍मी कैफे