Sunday, March 22, 2026
Home Latest News तुम्हारी सुलु के तमिल संस्करण में नजर आएंगी अभिनेत्री ज्योतिका

तुम्हारी सुलु के तमिल संस्करण में नजर आएंगी अभिनेत्री ज्योतिका

0
699

मुम्बई। अभिनेत्री विद्या बालन की शानदार फिल्म तुम्हारी सुलु का तमिल संस्करण बनने जा रहा है। इस फिल्म में लीड भूमिका ज्योतिका निभाएंगी। इस फिल्म की घोषणा ज्योतिका के पति और सुपर स्टार अभिनेता सूर्या की ओर से की गई है।

सूर्या ने घोषणा करते हुए कहा, ‘मुझे घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि निर्देशक राधा मोहन और ज्योतिका दोबारा साथ काम करने जा रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि मोझी जैसा धमाका करने में कामयाब होंगे।’

इसके अलावा अभिनेता ने फिल्म निर्माता धनंजयन गोविंद और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। इस फिल्म को तमिल के साथ साथ तेलुगू में डब किया जाएगा।

उधर, अभिनेत्री ज्योतिका ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मुझे खुशी हो रही है कि मैं विद्या बालन द्वारा निभाए किरदार को निभाने जा रही हूं। असल में, मैं विद्या बालन की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और मैं उनकी हर फिल्म देखती हूं। उनकी आवाज काफी प्यारी है और हिंदी पर उनकी पकड़ देखकर चकित रह जाती हूं।’

फिलहाल, अभिनेत्री ज्योतिका मणि रत्नम निर्देशित फिल्म चेक्का चिवंता वानम की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। इस फिल्म में ज्योतिका के साथ अरविंद स्वामी, विजय सेतुपति जैसे दिग्गज सितारे नजर आएंगे।