Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas इस किरदार में नजर आएंगे कमल हसन !

इस किरदार में नजर आएंगे कमल हसन !

0
1251

चेन्नई। अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन अपनी आगामी त्रिभाषी फिल्म में 2008 की तमिल फिल्म ‘दशावतारम’ के बलराम नायडू के किरदार को पुनर्जीवित करेंगे। फिल्म की शूटिंग मई से शुरू होगी।

फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अपनी नई फिल्म में कमल बलराम नायडू का किरदार निभाएंगे। पहली बार दर्शक उनके परिवार से मिलेंगे। यह छोटे-मोटे मारधाड़ वाले दृश्यों के साथ कॉमेडी से भरपूर है। नियमित रूप से फिल्म की शूटिंग मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी।”

balram naidu

अभिनेत्री राम्या कृष्णन फिल्म में कमल की पत्नी का किरदार निभाएंगी, इसमें अभिनेत्री श्रुति हासन उनकी बेटी के किरदार में नजर आएंगी।

फिल्म में हासन और उनकी बेटी श्रुति हासन पर्दे पर पहली बार पिता और बेटी की भूमिका में साथ नजर आएंगे।

अनुभवी तेलुगू अभिनेता ब्रह्मानंदम अप्पा राव का किरदार निभाते नजर आएंगे।

सूत्र ने बताया, “फिल्म की अधिकांश शूटिंग अमेरिका में होगी। निर्माताओं ने कमल की लुक पर ध्यान देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मेकअप टीम रखी है।”

राजकमल इंटरनेशनल द्वारा निर्मित फिल्म की शूटिंग तमिल, तेलुगू और हिंदी तीनों भाषाओं में एक-साथ होगी।

उस्ताद इलैयाराजा फिल्म में संगीत देंगे। अधिकारिक तौर पर फिल्म के तमिल संस्करण की घोषणा शुक्रवार को होगी। आईएएनएस