Tuesday, March 31, 2026
Home Regional Cinemas कार्थी, नयनतारा और श्रीदिव्‍य अभिनीत फिल्‍म काशमोरा का ट्रेलर रिलीज

कार्थी, नयनतारा और श्रीदिव्‍य अभिनीत फिल्‍म काशमोरा का ट्रेलर रिलीज

0
894

चैन्‍ने। तमिल और तेलुगू दो भाषाओं में बनने वाली फिल्‍म काशमोरा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका कार्थी, नयनतारा और श्रीदिव्‍या निभा रहे हैं।

karthi-actor-002

फिल्‍म काशमोरा का ट्रेलर देखकर आभास होता है कि फिल्‍म की कहानी वर्तमान और फ्लैशबैक में चलेगी। फिल्‍म के ट्रेलर में रोमांच, रहस्‍य और एक्‍शन को शामिल किया गया है।

काशमोरा के ट्रेलर में कार्थी दो भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं एक तो सेना मुखी की और दूसरी एक युवक की जो सिर पर पट्टी और गले में मालाएं डाले हुए है। वहीं, श्रीदिव्‍या किताबों की दुनिया से कुछ रहस्‍यों को खोजती हुई नजर आ रही हैं।

nayantara-001

नयनतारा रत्‍ना महादेवी के किरदार में जबरदस्‍त एक्‍शन करती हुई नजर आ रही हैं। अभिनेता कार्थी के अलावा उनके फैन्‍स भी लंबे समय से इस फिल्‍म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज होते हुए लाखों लोगों ने यूट्यूब पर देख लिया।

sri-divya

हालांकि, कहीं कहीं गोकुल निर्देशित फिल्‍म काशमोरा के ट्रेलर में रजनीकांत की चंद्रमुखी की परछाई नजर आती है। जबकि फिल्‍म की कहानी काफी अलग नजर आ रही है।

पहली दृष्‍टि से तो फिल्‍म की कहानी में टूने टोटके, काले जादू, कर्म कांड, राजशाही और मॉर्डन दुनिया दिखाई पड़ती है।