Wednesday, April 1, 2026
Home Latest News महेश बाबू के साथ पर्दे पर नजर आएंगी कियारा आडवाणी

महेश बाबू के साथ पर्दे पर नजर आएंगी कियारा आडवाणी

0
358

हैदराबाद। फिल्‍म निर्देशक युगल अब्‍बास मस्‍तान की मशीन गर्ल कियारा आडवाणी जल्‍द ही दक्षिण भारतीय सुपर स्‍टार महेश बाबू के साथ स्‍क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

तेलुगू सिनेमा की एक रिपोर्ट मुताबिक कियारा आडवाणी को महेश बाबू अभिनीत और कोरताला सिवा निर्देशित फिल्‍म भारत अने नेनु के लिए फाइनल कर लिया गया है।

कहा जा रहा है कि कई नवोदित अभिनेत्रियों और मॉडलों के ऑडिशन लेने के बाद कियारा आडवाणी को साइन किया गया है। दरअसल, कोरताला सिवा इस फिल्‍म के लिए फ्रेश पेअर चाहते थे।

इस फिल्‍म की शूटिंग अगले महीने से लंडन में शुरू होने जा रहा है। फिलहाल, महेश बाबू अपनी आगामी फिल्‍म स्‍पाईडर को पूरा करने में लगे हुए हैं, जो ईद पर रिलीज होगी।