Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas मणिकंदन की अगली फिल्‍म पासपोर्ट विसंगतियों पर

मणिकंदन की अगली फिल्‍म पासपोर्ट विसंगतियों पर

0
255

चैन्‍ने। फिल्‍मकार एम. मणिकंदन की तीसरी तमिल निर्देशित फिल्‍म “Aaandavan Kattalai” पासपोर्ट जारी करने में आने वाली आम विसंगतियों के बारे में है, जिसमें विजय सेतुपति मुख्‍य भूमिका निभा रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिल्‍म शूटिंग के अंतिम चरण को दूतावास में फिल्‍माया जा रहा है। इस फिल्‍म का केंद्र पासपोर्ट जारी करने के दौरान आने वाली विसंगतियों पर प्रकाश डालना है।

Ritika Singh 001
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्‍म “Kaaka Muttai” के विपरीत मणिकंदन की नई फिल्म एक यथार्थवादी मनोरंजन होगी। इस फिल्‍म में साला खाडूस में काम कर चुकी ऋतिका सिंह भी नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि उनकी भूमिका भी काफी अहम है।

Vijay Sethupathi
इसके अलावा फिल्‍म में योगी बाबू, जो “Kaaka Muttai” में नजर आए थे।