Saturday, April 18, 2026
Home Regional Cinemas लेपरा इंडिया के सद्भावना दूत बने माधवन

लेपरा इंडिया के सद्भावना दूत बने माधवन

0
224

मुंबई। अभिनेता आर. माधवन कुष्ठ और तपेदिक जैसी बीमारियों के खिलाफ लड़ाई के लिए लेपरा इंडिया संगठन के सद्भावना दूत बन गर्व महसूस कर रहे हैं।

R Madhavan
माधवन ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, लेपरा इंडिया का सद्भावना दूत बन गौरवान्वित हूं। इसके जरिए दुनिया में यह प्रसार कर रहे हैं कि कुष्ठ रोग का इलाज है और किसी को भी इसके साथ जीने की जरूरत नहीं है।

लेपरा इंडिया एक गैर सरकारी संगठन है, जो तपेदिक, मलेरिया, एचआईवी / एड्स और सामुदायिक स्वास्थ्य और कुष्ठ रोग के क्षेत्र में काम कर रहा है।

माधवान को सुधा कोंगरा द्वारा निर्देशित 2016 की फिल्म ‘साला खडूस’ में देखा गया था।

-आईएएनएस