Monday, March 23, 2026
Home Latest News आखिरकार! बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली के साथ काम करेंगे महेश बाबू

आखिरकार! बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली के साथ काम करेंगे महेश बाबू

0
353

जी हां, महेश बाबू के प्रशंसकों के लिए खुशख़बर है कि महेश बाबू और बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली जल्‍द ही क्रमश: अभिनेता और निर्देशक के तौर पर साथ काम करते हुए नजर आएंगे।

लगभग एक दशक पहले महेश बाबू ने फिल्‍मकार एसएस राजामौली के साथ फिल्‍म करने की बात कही थी। लेकिन, किसी कारणवश दोनों की बातचीत सकारात्‍मक बिंदू पर खत्‍म न हो सकी। नतीजन, एसएस राजामौली बाहुबली के निर्देशन में जुट गए, और महेश बाबू अपनी फिल्‍मों की शूटिंग में।

फिलहाल, एक मीडिया हाउस के साथ बात करते हुए निर्देशक एसएस राजामौली ने कहा कि आरआरआर के बाद अपनी अगली फिल्‍म महेश बाबू के साथ करेंगे। हालांकि, इस फिल्‍म की शूटिंग साल 2022 में शुरू होने की संभावना है क्‍योंकि फिलहाल तो आरआरआर की शूटिंग भी बाकी है।

महेश बाबू की पिछली फिल्‍म Sarileru Neekevvaru ने बॉक्‍स ऑफिस पर काफी अच्‍छा बिजनस किया। इस फिल्‍म में महेश बाबू रश्मिका मंदाना के साथ नजर आए थे।