Tuesday, March 24, 2026
Home Regional Cinemas जल्द शुरू होगी मणिरत्नम की फिल्म की शूटिंग

जल्द शुरू होगी मणिरत्नम की फिल्म की शूटिंग

0
208

चेन्नई। मशहूर फिल्मकार मणिरत्नम की आगामी तमिल फिल्म की शूटिंग आठ जुलाई से शुरू होने जा रही है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “महीनों की देरी के बाद आखिरकार फिल्म की शूटिंग आठ जुलाई से शुरू होगी। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग चेन्नई में शुरू होगी। कश्मीर में भी फिल्म की शूटिंग होगी।”

mani ratnam

कार्ती और अदिति राव हैदरी अभिनीत फिल्म में संगीत ए.आर रहमान का होगा। फिल्म में कार्ती एक पायलट की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें भारत की यात्रा के दौरान एक लड़की से प्यार हो जाता है।

फिल्म की शूटिंग के लिए कैमरा रवि वर्मन संभालेंगे।

-आईएएनएस