Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas जल्लीकट्टू खेल के समर्थन में खुलकर सामने आईं नयनतारा

जल्लीकट्टू खेल के समर्थन में खुलकर सामने आईं नयनतारा

0
191

चैन्‍ने। सुपर स्‍टार रजनीकांत, कमल हासन, सूर्या और सिंबू जैसे कई दिग्गज सितारों के बाद अब अभिनेत्री नयनतारा ने भी खुलकर जल्लीकट्टू का समर्थन कर दिया है।

अभिनेत्री नयनतारा ने जल्‍लीकट्टू का समर्थन करते हुए कहा, ‘युवाओं की ताकत एक बार फिर साबित हो चुकी है। तमिलनाडु में जल्‍लीकट्टू के समर्थन में जो हो रहा है, वैसा इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। यह देखते हुए मुझे इस राज्य का हिस्सा होने पर गर्व है।’

उल्‍लेखनीय है कि दक्षिण भारत में प्राचीन खेल जल्‍लीकट्टू को प्रतिबंधित करने के विरोध में युवाओं के रोष प्रदर्शन जारी हैं। दरअसल, इस खेल में लोगों द्वारा खुले सांडों को काबू किया जाता है। सर्वोच्च न्यायालय ने साल 2014 में जल्लीकट्टू के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

मूल रूप से मलयाली नयनतारा ने कहा, ‘भावनाओं और गर्व के साथ, मैं एक तमिल हूं। इस राज्य ने मुझे एक स्थान और सम्मान दिया है और इस भावनात्मक पड़ाव पर मैं बाहरी ताकतों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों, जिन्हें जल्लीकट्टू की पूरी अवधारणा के बारे में सही जानकारी नहीं है, के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उनके (युवाओं) साथ खड़ी हूं।’

नयनतारा ने कहा, ‘एक आम नागरिक के तौर पर मैं इन युवाओं के साथ हूं, जिन्होंने अपनी जीत हासिल करने के लिए प्राकृतिक और अप्राकृतिक परिस्थितियों का सामना किया है। मैं कामना करती हूं कि उनके प्रयास जल्‍लीकट्टू को वापस ला पाएं, जो तमिलनाडु की सांस्कृतिक पहचान है।’

-आईएएनएस