Tuesday, March 24, 2026
Home Regional Cinemas जब अभिनेत्री नयनतारा ने फिल्‍म डोरा की यूनिट को किया चकित

जब अभिनेत्री नयनतारा ने फिल्‍म डोरा की यूनिट को किया चकित

0
439

चेन्नई। अभिनेत्री नयनतारा ने अपनी आगामी तमिल फिल्म ‘डोरा’ के लिए हाल में डबिंग की। नयनतारा की फुर्ती को देखकर निर्माता निर्देशक और फिल्‍म यूनिट सदस्‍य चकित रह गए।

जानकारी के अनुसार अगले साल रिलीज होने वाली इस फिल्‍म का निर्देशन फिल्‍मकार दॉस रामासनी ने किया है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, ‘आमतौर पर प्रमुख किरदार को डब करने में दो दिन या इससे अधिक का समय लगता है। लेकिन, नयनतारा ने एक ही दिन में अपने हिस्से की डबिंग पूरी कर ली, इससे पूरी टीम हैरान है। वह अधिक समय ले सकती थीं, लेकिन नयनतारा ने अपनी प्रतिबद्धता से निर्देशक को चौंका दिया।’

फिल्म डोरा में अभिनेत्री नयनतारा प्रमुख भूमिका में हैं। थाम्बी रमैय्या और हरीश उथामन अभिनीत फिल्म संयुक्त रूप से हितेश झबक और ए सरकुनम द्वारा निर्मित होगी।