Thursday, March 26, 2026
Home Latest News आधिकारिक घोषणा : इस तारीख को रिलीज होगी बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी...

आधिकारिक घोषणा : इस तारीख को रिलीज होगी बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी की भागमति

0
476

हैदराबाद। बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म भागमति की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है। हालांकि, पहले निर्माता निर्देशक इसको मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज करने की सोच रहे थे।


जानकारी के अनुसार तेलुगू, तमिल और मलयालम में बनने वाली भागमतिक को 26 जनवरी 2018 को रिलीज किया जाएगा। पहले इस तारीख पर रजनीकांत, अक्षय कुमार अभिनीत 2.0 रिलीज होने वाली थी।

जी अशोक निर्देशित फिल्म भागमति में अनुष्का शेट्टी के साथ उन्नी मुकुंदन लीड भूमिका में नजर आएंगे जबकि मलयालम अभिनेता जयराम भी अहम किरदार अदा कर रहे हैं।