Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas Omg! फिल्‍म से पहले शूट होगा प्रभास की इस फिल्‍म का टीजर

Omg! फिल्‍म से पहले शूट होगा प्रभास की इस फिल्‍म का टीजर

0
362

हैदराबाद। जी हां, मां से पहले बच्‍चे की झलक दिखाई पड़ेगी। वैसे आम तौर पर फिल्‍म के कुछ सीनों को काटकर टीजर तैयार किया जाता है। लेकिन, अभिनेता प्रभास की अगली फिल्‍म के साथ ऐसा नहीं होगा।

ख़बर है कि बाहुबली अभिनेता प्रभास अपनी अगली मेगाबजट फिल्‍म की शूटिंग बाद में करेंगे, पहले उस फिल्‍म का टीजर शूट करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्‍मकार सुजीत और प्रोडक्‍शन हाउस यूवी क्रिएशन ने प्रभास की अगली फिल्‍म को लेकर कुछ ऐसी ही रणनीति बनाई है। हालांकि, पहले प्रभास इस फिल्‍म की शूटिंग मई से शुरू करने वाले थे।

ऐसा क्‍यों?

फिल्‍म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि निर्देशक और अभिनेता फिल्‍म के कुछ हिस्‍से की शूटिंग मार्च में करेंगे ताकि फिल्‍म का टीजर तैयार किया जा सके। इस टीजर को फिल्‍म बाहुबली 2 के साथ रिलीज करने की योजना है ताकि एक बड़े तबके तक आसानी से पहुंच बनाई जा सके।

फिल्‍मकार सुजीत निर्देशित एक्‍शन थ्रिलर फिल्‍म का बजट 150 करोड़ रुपये से अधिक आंका जा रहा है। हालांकि, फिल्‍म की मुख्‍य अभिनेत्री का चयन बाकी है।