Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas Omg! इमरान हाशमी को देखकर घबरा गईं थीं श्रुति हासन

Omg! इमरान हाशमी को देखकर घबरा गईं थीं श्रुति हासन

0
245

मुंबई। अभिनेत्री श्रुति हासन का कहना है कि भले ही लोग उन्हें रॉकस्टार समझते हों, लेकिन वह स्वयं को काफी रोमांटिक लड़की मानती हैं।

टेलीविजन चैनल ‘जूम’ के शो ‘दिवाली बीट्स’ पर शामिल श्रुति ने कहा, “मैं काफी रोमांटिक हूं। हालांकि, यह चीजों पर निर्भर है। आपको प्रेरणा की जरूरत होती है। मैं बेवकूफ लोगों के साथ रोमांटिक नहीं हो सकती।”

shruti-haasan-002

श्रुति ने कहा, “लोग मुझे देखते हैं और उन्हें मैं रॉकस्टार की तरह लगती हूं। मुझे ‘बॉडीगार्ड’ फिल्म का ‘आई लव यू’ गीत बहुत पसंद है।”

‘दिल तो बच्चा है जी’ में सह-अभिनेता रहे इमरान हाशमी के बारे में श्रुति ने कहा, “वह काफी बेहतरीन कलाकार हैं। हालांकि, पहले उनके साथ काम करने के अवसर के बारे में मैं काफी निराश थी और उनके सामने और भी घबरा गई थी।”

अक्षय कुमार से श्रुति को काफी प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि अभिनेता के साथ ‘गब्बर इज बैक’ में काम का अनुभव काफी बेहतरीन था। वह सच में एक प्रेरणास्त्रोत हैं। -आईएएनएस

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।