Saturday, April 25, 2026
Home TV/OTT रियलिटी शो ‘राइजिंग स्टार’ के निर्णायक बनेंगे संगीतकार शंकर महादेवन

रियलिटी शो ‘राइजिंग स्टार’ के निर्णायक बनेंगे संगीतकार शंकर महादेवन

0
299

मुंबई। शंकर महादेवन सिंगिंग रियलिटी शो ‘राइजिंग स्टार’ में निर्णायक के रूप में दिखाई देंगे। गायक-संगीतकार का कहना है कि यह शो शुद्ध और मिलावट रहित है।

आप्टिमिस्टिक्स मनोरंजन द्वारा निर्मित शो 2017 से शुरू होगा। यह पहला ऐसा शो है, जिसमें प्रतियोगियों का भाग्य तय करना दर्शकों के हाथ में होगा।

shankar-mahadevan

महादेवन ने कहा,”इस शो की अनूठी अवधारणा है और यह शुद्ध और मिलावट रहित है। मैं इस यात्रा को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।”

चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके महादेवन ‘रॉकफॉर्ड’, ‘दिल चाहता है’, ‘कल हो न हो’, ‘रॉक ऑन’ और ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ जैसी फिल्मों के लिए संगीत दे चुके हैं।

महादेवन ने कहा, “इस शो में दर्शकों को अपने पसंदीदा प्रतियोगियों को चुनने का मौका मिलेगा।”

‘राइजिंग स्टार’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स पर होगा। -आईएएनएस

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।