Tuesday, March 31, 2026
Home Regional Cinemas दशहरे पर हुई लॉन्‍च अभिनेता पवन कल्‍याण की नई फिल्‍म

दशहरे पर हुई लॉन्‍च अभिनेता पवन कल्‍याण की नई फिल्‍म

0
241

हैदराबाद। अभिनेता पवन कल्याण की नई तेलुगू फिल्म का दशहरा के अवसर पर शुभारंभ हुआ। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। यह तमिल फिल्म ‘वेदालम’ का रीमेक होगी।

फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म को सादे कार्यक्रम में लांच किया गया। पवन कल्याण, निर्देशक नीसन और निर्माता ए.एम. रत्नम कार्यक्रम में शामिल हुए। फिल्म की शूटिंग अगले साल रिलीज होगी।”

pawan-kalyan

रोचक बात यह है कि पावर स्‍टार पवन कल्याण की अगली दो फिल्में हिट तमिल फिल्मों की रीमेक हैं।

उनकी आगामी तेलुगू एक्शन फिल्म ‘कटामरायुदा’ अजीत अभिनीत ‘वीरम’ की रीमेक है और आर.टी. नीसन निर्देशित नई फिल्म ‘वेदालम’ की रीमेक है। -आईएएनएस