Friday, August 14, 2026
Home Gossip/News नव्‍या नवेली की कवरेज को लेकर मीडिया पर भड़की श्‍वेता नंदा

नव्‍या नवेली की कवरेज को लेकर मीडिया पर भड़की श्‍वेता नंदा

0
328

मुंबई। बॉलीवुड सितारों के बच्‍चों पर मीडिया करवेज को लेकर अक्‍सर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन, इस बार महानायक अमिताभ बच्‍चन की बेटी श्‍वेता नंदा ने डीएनए में लिखे अपने एक कॉलम ‘A Mother’s Request’ में मीडिया पर तीखा प्रहार करते हुए पूछा है कि क्‍या आप मेरी बेटी को उसकी निजी जिन्‍दगी वापस कर सकते हो।

श्‍वेता नंदा ने लिखा कि मेरी बेटी नव्‍या नवेली के व्‍यक्‍तिगत जीवन में मीडिया जब तब हस्‍तक्षेप करने लगता है। हालांकि, नव्‍या नवेली भी तो दूसरे किशोरों की तरह है। उनके भी मौज शौक हैं। नव्‍या नवेली को भी पढ़ना, टीवी देखना, दोस्‍तों के मौज मस्‍ती करना अच्‍छा लगता है।

navya-naveli

अपने लेख में श्‍वेता नंदा ने स्‍पष्‍ट कर दिया कि नव्‍या नवेली की अभिनय में कोई दिलचस्‍पी नहीं है। फिलहाल, उसका फिल्‍मी दुनिया में कैरियर बनाने का कोई मन नहीं है। श्‍वेता नंदा ने लिखा कि नव्‍या नवेली को कार्दशियां देखना पसंद है।

श्‍वेता नंदा ने अपने पत्र में उन वेबसाइटों को भी फटकार लगाई जो ‘नव्या नंदा हॉट पिक्स’ और ‘नव्या नंदा पार्टीज विद फ्रेंड्स, वाइल्ड!’ कैप्शन के साथ नव्‍या नवेली की तस्वीरें छापती हैं। बिग बी की बेटी ले कहा नव्‍या नंदा कोई सेलिब्रिटी नहीं है।