Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas हिंदी में रिलीज होगी ‘सरदार गब्बर सिंह’

हिंदी में रिलीज होगी ‘सरदार गब्बर सिंह’

0
368

मुंबई । पवन कल्याण अभिनीत तेलुगू फिल्म ‘सरदार गब्बर सिंह’ विश्वभर में आठ अप्रैल को हिंदी भाषा में रिलीज होगी। इसके साथ फिल्म का तेलुगू संस्करण भी रिलीज किया जाएगा।

यह फिल्म 2012 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गब्बर सिंह’ का सीक्वल है।

पवन ने अपने एक बयान में कहा, “इस फिल्म में संवेदनशीलता है और यह एक सार्वभौमिक है। फिल्म निर्माण को एक निश्चित क्षेत्र या जनसांख्यिकी तक ही सीमित नहीं किया जा सकता और हमारी फिल्म का भारत के साथ एक अनूठा रिश्ता है।”

बॉबी द्वारा निर्देशित फिल्म में पवन को गब्बर सिंह का किरदार निभाते देखा जाएगा, जो एक जांबाज पुलिस अधिकारी है।

एरोस इंटरनेशनल के प्रबंधक निदेशक सुनील लुल्ला ने कहा, “फिल्म के टीजर को काफी प्रशंसा मिल रही है और इससे हम फिल्म की सफलता को लेकर काफी आश्वस्त हैं।”

फिल्म में काजल अग्रवाल, शरद केलकर और कबीर दुहान सिंह मुख्य भूमिका में हैं। (आईएएनएस)