Monday, March 30, 2026
Home Regional Cinemas प्रभास की अगली मेगाबजट एक्‍शन थ्रिलर फिल्‍म लॉन्‍च

प्रभास की अगली मेगाबजट एक्‍शन थ्रिलर फिल्‍म लॉन्‍च

0
150

हैदराबाद। बाहुबली अभिनेता प्रभास की 19वीं मेगाबजट एक्‍शन थ्रिलर फिल्‍म, जो 150 करोड़ रुपये के बजट से बनेगी, आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च हुई।

जानकारी के अनुसार सुजीत निर्देशित फिल्‍म, जिसमें प्रभास पुलिस अधिकारी की भूमिका में होंगे, तीन भाषाओं में बनेगी, जिसमें तमिल, तेलुगू और हिंदी शामिल है।

इस फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत से प्रारंभ होने की संभावना है। फिल्‍म में संगीत के लिए शंकर-एहसान-लॉय की तिक्‍कड़ी को साइन किया गया है।

सोमवार को यूवी क्रिएशन्‍स के स्‍थानीय कार्यालय में कृष्‍णम राजू की ओर से क्‍लेप शॉट दिया गया जबकि दिल राजू की ओर से कैमरे की स्‍विच ऑन की गई। इस मौके पर प्रभास, सुजीत और अन्‍य फिल्‍म यूनिट सदस्‍य मौजूद थे।