Thursday, March 26, 2026
Home Latest News तीन मिनट के गाने में 30 सैकेंड की झलक ने बनाया प्रिया...

तीन मिनट के गाने में 30 सैकेंड की झलक ने बनाया प्रिया प्रकाश को स्टार!

0
291

मुम्बई। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की और एक लड़का आंख मटक्का करते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, यह वीडियो क्लिप एक मलयालम गाने मानिकया मलरया पूवी छोटी सी झलक है। यह गाना आने वाली मलयालम फिल्म उरु अदार लव का है। यह गाना यूट्यूब चैनल Muzik247 पर 9 फरवरी 2018 को रिलीज हुआ था और अब यह केवल इस चैनल पर इस गाने को 8,547,879 बार देखा जा चुका है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही छोटी सी फ्लर्ट भरी वीडियो क्लिप में नवोदित अभिनेत्री प्रिया प्रकाश और रोशन अब्दुल रहूफ एक दूसरे के साथ आंखों से शरारत करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के वायरल होने के साथ ही प्रिया प्रकाश की लोकप्रियता सातवें आसमान तक पहुंच चुकी है। वायरल वीडियो में लड़की की शिनाख्त होने के साथ ही प्रिया प्रकाश के फॉलोवर्स की संख्या रातोंरात बढ़ी।

प्रिया प्रकाश के सोशल मीडिया खाते पर नजर रखने वाले सूत्रों का कहना है कि केवल पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रिया प्रकाश को चालीस हजार से ज्यादा लोगों ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर फॉलो किया है। इंस्टाग्राम पर प्रिया प्रकाश को फॉलो करने वालों की संख्या 2 मिलीयन के आंकड़े को पार कर चुकी है, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

फेसबुक पर फैनपेजों और फर्जी खातों की भरमार देखने को मिल रही है। फैनपेजों को हजारों की संख्या में फैन मिल चुके हैं।

उधर, तेलुगू फिल्म स्टार अल्लु अर्जुन ने भी प्रिया प्रकाश के वीडियो की सराहना करते हुए उसको शेयर किया, जो प्रिया प्रकाश के लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं है। इसके अलावा प्रिया प्रकाश को ट्विटर पर फॉलो करने वालों में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी शामिल हैं।