Monday, March 23, 2026
Home Latest News फिल्म निर्माण में कदम रखेंगे आर माधवन, बायोपिक फिल्म बनाने की तैयारी!

फिल्म निर्माण में कदम रखेंगे आर माधवन, बायोपिक फिल्म बनाने की तैयारी!

0
168

मुंबई। हिंदी और ​तमिल सिनेमा में अपने बेहतरीन अभिनय से अलग पहचान बना चुके अभिनेता आर माधवन फिल्म निर्माण में कदम रखने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ब्रीथ अभिनेता आर माधवन के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म बायोपिक होगी। इस फिल्म की पटकथा तैयार है और जल्द ही इस पर आगे का काम शुरू किया जाएगा।

यह फिल्म एक रॉकेट साइंटिस्ट के जीवन पर आधारित होगी। दरअसल, आर माधवन को बचपन से ही साइंस विषय में काफी दिलचस्पी रही है।

हाल ही में आर माधवन की वेब सीरीज ब्रीथ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। 26 जनवरी 2018 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज ब्रीथ का निर्माण अमेजन प्राइम ओरिजनल की ओर से किया गया है।

वेब सीरीज ब्रीथ में आर माधवन ने ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जिस पर हत्याएं करने का शक है। ब्रीथ में आर माधवन के अलावा अमित साध भी लीड भूमिका में हैं, जो पुलिस अधिकारी है।

गौरतलब है कि आर माधवन की हालिया बड़ी हिट फिल्म विक्रम वेदा थी, जो पिछले साल रिलीज हुई।