Tuesday, March 24, 2026
Home Regional Cinemas रिलीज से पहले, रजनीकांत ने देखी मोहन लाल की ‘ओप्पम’

रिलीज से पहले, रजनीकांत ने देखी मोहन लाल की ‘ओप्पम’

0
708

चेन्नई। मशहूर अभिनेता रजनीकांत ने मोहनलाल की हालिया अपराध पर आधारित मलयाली फिल्म ‘ओप्पम’ को अपने आवास पर एक विशेष स्क्रीनिंग में देखा।

जानकारी के अनुसार, ‘रजनी सर ‘ओप्पम’ की रिलीज का उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे। फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग पिछली रात (बुधवार) आयोजित की गई। उन्होंने फिल्म देखने का पूरा आनंद लिया।’

oppam

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह फिल्म दुनिया भर में 8 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में मोहनलाल एक अंधे शख्स की भूमिका में हैं, जो गलत तरीके से हत्या के मामले में संदिग्ध बन जाता है।

फिल्म में विमला रमन, समुतिराकानी, अनुश्री भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज ने किया है। -आईएएनएस