Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas रजनीकांत की ‘कबाली’ मलय में भी डब

रजनीकांत की ‘कबाली’ मलय में भी डब

0
267

चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी तमिल फिल्म ‘कबाली’ मलय भाषा में भी डब की जाएगी। यह फिल्म एक जुलाई को रिलीज होने जा रही है।

मलय ऑस्ट्रोनेशियन भाषा है, जो ज्यादातर मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, ब्रुनेई और थाईलैंड में बोली जाती है।

kabali movie
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म के मलेशियाई वितरक मलिक स्ट्रीम्स ने फिल्म मलय में डब करने का फैसला लिया है। शनिवार को फिल्म का टीजर मलय में डब किया गया और रिलीज किया गया और प्रशंसकों में खलबली मचा दी।”

उन्होंने कहा कि ‘कबाली’ पहली भारतीय फिल्म है जो मलय में डब की गई है। मलेशिया के अलावा मलिक स्ट्रीम्स ‘कबाली’ इंडोनेशिया और सिंगापुर में भी रिलीज करेगा।

पा. रंजीत निर्देशित ‘कबाली’ एक गैंगस्टर की कहानी है। इस फिल्म में राधिका आप्टे, कलैअरशन, धनसिका व ऋतविका भी हैं।

-आईएएनएस