Tuesday, March 24, 2026
Home Regional Cinemas महेश बाबू की अगली फिल्म में परिणीति की जगह राकुल प्रीत

महेश बाबू की अगली फिल्म में परिणीति की जगह राकुल प्रीत

0
156

चेन्नई| अभिनेत्री राकुल प्रीत सिंह कथित तौर पर महेश बाबू की आगामी तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की जगह नजर आएंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “परिणीति ने फिल्म छोड़ दी है। इसका सही कारण अभी पता नहीं है। निर्माताओं ने उनकी जगह राकुल को लिया है। वह पहले ही टेस्ट शूट कर चुकी हैं। वर्तमान में बातचीत चल रही है।”

ए.आर.मुरुगदोस द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी।

फिल्म का संगीत हैरिस जयराज ने दिया है और इसका कैमरा टैगोर मधु संभालेंगे।

फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से मुंबई में होगी। फिल्म कथित तौर पर 90 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है।

-आईएएनएस