Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas चार भाषाओं में बनेगा सैराट का रीमेक

चार भाषाओं में बनेगा सैराट का रीमेक

0
419

मुंबई। मराठी सुपर डुपर हिट फिल्म सैराट का रीमेक दक्षिण की चार और भाषाओं में बनाया जाएगा। कन्नड फिल्म निर्माता रॉकलिन व्यंकटेश ने इसके लिए फिल्म के अधिकार खरीद लिए हैं।

sairat movie

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व्‍यंकटेश फिल्‍म का निर्माण मराठी फिल्म ‘सैराट’ के मूल निर्माताओं के साथ मिलकर करेंगे। फिल्‍म की स्‍टार कास्‍ट को लेकर कुछ हफ्तों में कार्य शुरू हो जाएगा और फिल्‍म की शूटिंग अगस्‍त के आस पास शुरू हो सकती है।

गौरतलब है कि मूल फिल्म का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है। इस फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका रिंकू राजगुरू और आकाश तोशर ने निभाई है। ‘सैराट’ को मराठी फिल्म जगत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में गिना जा रहा है।

हाल में सैरात अभिनेता और अभिनेत्री दोनों कपिल शर्मा के नए शो द कपिल शर्मा शो में नजर आए थे।

– आईएएनएस