Friday, March 27, 2026
Home Regional Cinemas ऐसे में माहौल में की सायेशा ने तमिल डेब्‍यु फिल्‍म की शूटिंग

ऐसे में माहौल में की सायेशा ने तमिल डेब्‍यु फिल्‍म की शूटिंग

0
242

चैन्‍ने। अभिनेता अजय देवगन के साथ फिल्‍म शिवाय से बॉलीवुड डेब्‍यु करने वाली नवोदित अभिनेत्री सायेशा जल्‍द ही फिल्‍म वेनामेगन से तमिल सिनेमा में डेब्‍यु करने जा रही हैं। इस फिल्‍म को लेकर अभिनेत्री काफी रोमांचित हैं और बड़ी हिट की उम्‍मीद लगाए हुए हैं।

गौरतलब है कि इस तमिल फिल्‍म का निर्देशन विजय कर रहे हैं। फिलम में मुख्‍य भूमिका जयम रवि, वरुण और थम्बी रमैया निभा रहे हैं।

इस फिल्‍म की शूटिंग हाल ही में थाईलैंड और वियतनाम में की गई। शूटिंग अनुभव शेयर करते हुए सायेशा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘वियतनाम की जलवायु हैरान कर देने वाली थी, क्योंकि हमें ठंड की उम्मीद नहीं थी। हम इसके लिए तैयार भी नहीं थे, लेकिन यहां शूटिंग शानदार रही।’

शिवाय अभिनेत्री ने कहा, ‘हम प्रत्येक दिन शूटिंग के लिए मीलों दूर जाते थे, लेकिन यह कसरत पूरी तरह उपयोगी थी, क्योंकि इसके चलते हम नए स्थान पर पहुंचे और हमने ऐसी जगह खोज निकाली, जिसके बारे में हम जानते नहीं थे।’

सायेशा ने आगे कहा, ‘जब हम थाईलैंड में थे तो निर्देशक से लेकर प्रत्येक व्यक्ति रात के भोजन पर मिलता था। हम एक परिवार की तरह बन गए और अब हमारे संबंध बहुत खास रहे।’

-आईएएनएस/फिल्‍मी कैफे