Tuesday, March 24, 2026
Home Regional Cinemas श्रुति हासन ‘शबाश नायडू’ की शूटिंग के लिए तैयार

श्रुति हासन ‘शबाश नायडू’ की शूटिंग के लिए तैयार

0
212

चेन्नई। अभिनेत्री श्रुति हासन आगामी त्रिभाषी फिल्म ‘शबाश नायडू’ की शूटिंग के लिए लॉस एंजेलिस के लिए रवाना हुईं।

फिल्म में उनके पिता कमल हासन भी महत्वपूर्ण भूमिका में है। पर्दे पर पहली बार पिता और बेटी की जोड़ी साथ नजर आएगी।

श्रुति ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “लॉस एंजेलिस जाने और पिता के साथ नई फिल्म पर काम करने के लिए तैयार और फिर वहां से कैलिफोर्निया जाने को बेताब।”

shruti haasan 001
बताया जा रहा है कि अमेरिका में फिल्म शेड्यूल लगभग 60 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने लिखा, “आगे आने वाले व्यस्त दो या तीन महीनों के लिए तैयार हूं।”

फिल्म में लोकप्रिय किरदार बलराम नायडू हासन की 2012 की तमिल फिल्म ‘दशावतरम’ से प्रेरित है। तमिल, तेलुगू और हिंदी तीनों भाषाओं में फिल्म की शूटिंग एक साथ शुरू होगी।

फिल्म में ब्रहमनंदन, सौरभ शुक्ला, रोजर नारायण और राम्या कृष्णन भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत उस्ताद इलैयाराजा ने दिया है।

-आईएएनएस