Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas सिंघम फेम तमिल एक्‍टर सूर्या ने की सुशांतसिंह राजपूत की तारीफ

सिंघम फेम तमिल एक्‍टर सूर्या ने की सुशांतसिंह राजपूत की तारीफ

0
327

चेन्नई। तमिल फिल्मों के सुपर स्टार सूर्या ने फिल्म ‘एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ में अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत के अभिनय को सराहा है।

शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्‍ड स्‍टोरी में अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत ने भारतीय क्रिकेट कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया है।

suriya sivakumar 001

तमिल सुपर स्‍टार सूर्या ने ट्विटर पर लिखा, ‘अभी-अभी मैंने ‘एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ देखी। फिल्म में सुशांतसिंह राजपूत के अभिनय की तारीफ करता हूं।’

सिंघम अभिनेता सूर्या ने आगे लिखा, ‘माही और उनकी पूरी टीम के बेहतरीन प्रयास को सलाम! यह एक बेहतरीन बायोपिक।’

फिल्‍मकार नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एमएस धोनी ने पहले ही दिन बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 करोड़ रुपये का व्‍यवसाय किया। -आईएएनएस

चलते चलते…
तमिल सुपर स्‍टार ने महेंद्र सिंह धोनी को अगली बार अपने घर पर खाने के लिए भी आमंत्रित किया। एक समारोह के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने तमिल स्‍टार के बच्‍चों से गुलदस्‍ते की भेंट ली।