Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas तेलुगु फिल्‍मों पर ध्‍यान देंगी सोनम

तेलुगु फिल्‍मों पर ध्‍यान देंगी सोनम

0
189

चेन्नई। फिलहाल तेलुगू और पंजाबी दोनों भाषाओं की फिल्मों में काम कर रहीं अभिनेत्री सोनम बाजवा का कहना है कि वह अब तेलुगू फिल्मों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं और विभिन्न तरह के किरदार निभाना चाहती हैं। सोनम ने इस सप्ताह रिलीज हुई फिल्म ‘आतादुकंदम रा’ के जरिए तेलुगू फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की है।

sonam bajwa
सोनम ने कहा, “मेरी इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी। मुझे इस फिल्म में काम
करने में बेहद मजा आया।”

उन्होंने कहा, “हालांकि ‘आतादुकंदम रा’ के समय से मुझे कई प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन मैं इनमें से कोई भी फिल्म साइन नहीं कर पाई, क्योंकि अक्टूबर तक मुझे पंजाबी फिल्में पूरी करनी हैं। इनसे जुड़ा काम खत्म होते ही मैं तेलुगू फिल्मों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं।”

हालांकि सोनम को नई भाषा सीखने में मुश्किल हुई, लेकिन उनका कहना है कि तेलुगू तमिल जितनी मुश्किल नहीं है।

-आईएएनएस