Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas तमिल फिल्‍मों में डेब्‍यु कर सकती हैं अभिनेत्री सोनम कपूर

तमिल फिल्‍मों में डेब्‍यु कर सकती हैं अभिनेत्री सोनम कपूर

0
171

मुम्‍बई। यदि रिपोर्टों पर विश्‍वास किया जाए तो नीरजा अभिनेत्री जल्‍द ही सोनम कपूर तमिल फिल्‍म जगत में कदम रख सकती हैं।

ख़बरों के अनुसार सोनम कपूर को सौंदर्या रजनीकांत ने अपनी अगली एक फिल्‍म के लिए साइन किया है, जो हाल में अपने वैवाहिक जीवन के बिखरने के कारण चर्चाओं में आईं थीं। वैवाहिक जीवन खत्‍म, सौंदर्या रजनीकांत अश्‍विन ने की पुष्‍टि

Sonam Kapoor Big Picture

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सौंदर्या रजनीकांत अपने जीजा धनुष को लेकर एक फिल्‍म बनाने जा रही हैं, जो वैवाहिक जीवन पर ही आधारित है। ख़बर है कि इस फिल्‍म में सौंदर्या ने धनुष के सामने सोनम कपूर को कास्‍ट करने का मन बना लिया है।

फिल्म कबाली के निर्माता सौंदर्या रजनीकांत के साथ करेंगे काम

धनुष और सोनम कपूर इससे पहले रांझणा फिल्‍म में एक साथ नजर आए थे। यदि सब कुछ अच्‍छा रहा तो सोनम कपूर का तमिल फिल्‍म जगत में अगले साल प्रवेश हो जाएगा।