Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas 1 मई को रिलीज हो सकता है ‘कबाली’ टीजर

1 मई को रिलीज हो सकता है ‘कबाली’ टीजर

0
211

चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म ‘कबाली’ की डबिंग का काम पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि रजनीकांत पिछले कुछ महीनों से एक वक्त में दो फिल्मों पर साथ-साथ काम कर रहे हैं।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “रजनीकांत पिछले पूरे सप्ताह ‘कबाली’ की डबिंग में व्यस्त थे। और रविवार को फिल्म की डबिंग सफलतापूर्वक पूरी की।”

kabali movie

सूत्र ने यह भी पुष्टि की है कि फिल्म ‘कबाली’ का टीजर एक मई को जारी किया जाएगा। सूत्र ने कहा, “कबाली’ के निर्माताओं ने टीजर रिलीज के लिए एक मई की तिथि तय की है। यह एक मिनट का टीजर होगा।”

पा. रंजीत निर्देशित इस फिल्म में राधिका आप्टे, कलैयाराशन, धनसिका, दिनेश व ऋतविका भी हैं। इस फिल्‍म को मई में रिलीज करने की संभावना है। आईएएनएस