Tuesday, March 31, 2026
Home Regional Cinemas तापसी पन्‍नु की ‘हां’ से चकित हैं फिल्‍मकार माही राघव

तापसी पन्‍नु की ‘हां’ से चकित हैं फिल्‍मकार माही राघव

0
243

चैन्‍ने। साल 2016 की बेहतरीन फिल्‍मों में शामिल फिल्‍म पिंक की अभिनेत्री तापसी पन्‍नु जल्‍द ही एक तेलुगू हॉरर कॉमेडी फिल्‍म में नजर आएंगी। फिल्‍म का निर्देशन फिल्‍मकार माही राघव करेंगे।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए माही राघव ने कहा, ‘मैंने दिसंबर 2015 में तापसी पन्‍नु के लिए फिल्म की कहानी तैयार की। उसके बाद, मैं फिल्म बनाने के लिए निर्माता की तलाश करने और फिल्म की पटकथा को अंतिम रूप देने में लग गया। इसमें लगभग एक साल लग गया। इसी दौरान फिल्‍म ‘पिंक’ रिलीज हो गई और तापसी ने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया।’

राघव के मुताबिक, ‘फिल्म ‘पिंक’ की सफलता के बाद मुझे नहीं लगता था कि तापसी मेरी फिल्म में काम करेंगी। मुझे लगा कि वह बॉलीवुड फिल्मों में व्यस्त हो जाएंगी और उनके पास मेरी फिल्म करने के लिए समय नहीं होगा, लेकिन तापसी ने मेरी फिल्म में दिलचस्‍पी दिखाई है। यहां तक कि जब मैं निर्माता मिलने का इंतजार कर रहा था, तब भी उसने मुझसे संपर्क बनाए रखा और इस बात ने मुझे वास्तव में प्रोत्साहित किया।’

इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की संभावना है। इसमें श्रीनिवास रेड्डी और जयप्रकाश रेड्डी भी हैं। रॉन योहान के संगीत से सजी फिल्म का निर्माण विजय और शशि 70 एमएम एंटरटेनमेंट के बैनर तले कर रहे हैं। -आईएएनएस