Sunday, September 13, 2026
Home Gossip/News जनवरी 2017 में रिलीज होगा रंगून का ट्रेलर, तिथि घोषित

जनवरी 2017 में रिलीज होगा रंगून का ट्रेलर, तिथि घोषित

0
237

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौट, सैफ अली खान और शाहिद कपूर के प्रशंसकों के लिए एक खुशख़बरी है कि फिल्‍म रंगून का ट्रेलर जल्‍द रिलीज होने जा रहा है। फिल्‍म निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज करने की तिथि घोषित कर दी है।

जानकारी के अनुसार भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि निर्मित फिल्‍म रंगून का ट्रेलर अगले साल 6 जनवरी को रिलीज किया जाएगा जबकि फिल्‍म 24 फरवरी 2017 को सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी।

हालांकि, विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म रंगून के बारे में सब कुछ गोपनीय रखने की कोशिश की गई, लेकिन अभिनेता शाहिद कपूर का आर्मी अफसर के रूप में लुक फिल्म की शूटिंग के दौरान ही लीक हो गया था।

लेकिन, साल 1940 के दशक की एक्शन दिवा जांबाज मिस जूलिया के रूप में कंगना रनौट का लुक पोस्टर के जरिये जारी हो चुका है। -आईएएनएस