Monday, March 30, 2026
Home Regional Cinemas विनर में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे ठाकुर अनूप सिंह

विनर में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे ठाकुर अनूप सिंह

0
1699

चेन्नई। टेलीविजन अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह को साईं धरम तेज अभिनीत आगामी तेलुगू फिल्म ‘विनर’ में खलनायक की भूमिका में देखा जाएगा। वर्तमान में वह अपनी आगामी तमिल फिल्म ‘एस-3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अभिनेता सूर्या मुख्य भूमिका में हैं।

गोपीचंद मलिनेनी द्वारा निर्देशित फिल्म अगले साल 24 फरवरी को रिलीज होगी। उन्होंने आईएएनएस को दिए बयान में कहा, “इस फिल्म में अनूप खलनायक की भूमिका में होंगे। हालांकि, मैं इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता। इस बात का आश्वासन दे सकता हूं कि उनका किरदार काफी रोमांचक होगा।”

thakur-anoop-singh

इस फिल्म में साई को एक फैशन पत्रिका के संपादक के किरदार में देखा जाएगा, वहीं राकुल प्रीत सिंह अभिनेत्री होंगी। वर्तमान में फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में जारी है। हालांकि, निर्माताओं की योजना इसकी शूटिंग अगले माह जॉर्जिया और तुर्की में करने की भी है। -आईएएनएस

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।