Saturday, June 20, 2026
Home Regional Cinemas धनुष ने फिल्म ‘थिक्का’ के लिए गीत गाया

धनुष ने फिल्म ‘थिक्का’ के लिए गीत गाया

0
215

चेन्नई। ‘वाय दिस कोलावरी’, ‘मारी थरा लोकल’ और ‘ओह ओह’ जैसे हिट तमिल गीत गा चुके अभिनेता धनुष ने साईं धर्म तेज अभिनीत तेलुगू फिल्म ‘थिक्का’ के लिए एक गीत की रिकॉर्डिग की है।

dhanush actor

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “धनुष ने फिल्म का शीर्षक गीत गाया है। यह पहली बार है जब उन्होंने संगीतकार थमन द्वारा तैयार गीत गाया है।”

थमन ने मंगलवार को गीत की रिकॉर्डिग के बाद ट्विटर पर धनुष के साथ एक तस्वीर साझा की। धनुष ने ज्यादातर गीत तमिल में गाए हैं। लेकिन अब उन्होंने अन्य भाषाओं में भी गीत गाने शुरू कर दिए हैं।

पिछले साल उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘वज्रकाया’ में एक गीत गाया था। धनुष फिलहाल तमिल फिल्म ‘वड़ा चेन्नई’ की शूटिंग कर रहे हैं।

-आईएएनएस