Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas दीवाली के मौके तमिल सिने खिड़की पर भिड़ेंगे धनुष और कार्थी

दीवाली के मौके तमिल सिने खिड़की पर भिड़ेंगे धनुष और कार्थी

0
543

चैन्‍ने। ऐसा नहीं कि इस दीवाली पर सिर्फ बॉलीवुड की फिल्‍म ए दिल है मुश्‍किल और शिवाय बॉक्‍स ऑफिस पर एक साथ धमाका करेंगी। बल्‍कि दक्षिण भारत में भी दीवाली पर दो बड़ी फिल्‍में रिलीज होने जा रही हैं।

dhanush-actor-001

जी हां, एक रजनीकांत के दामाद तमिल स्‍टार धनुष की और दूसरी सिंघम फेम सूर्या के भाई कार्थी की। तमिल सिने जगत के दोनों सितारों का फैन फोलियो काफी मजबूत है। इस साल अब तक धनुष की कोई भी फिल्‍म रिलीज नहीं हुई।

दीवाली पर रिलीज होने वाली तमिल फिल्‍म कोडी धनुष की इस साल की पहली फिल्‍म होगी। वहीं, काशमोरा इस साल रिलीज होने वाली कार्थी की दूसरी फिल्‍म है।

karthi-actor-002अभिनेता धनुष की फिल्‍म राजनीति और एक्‍शन भरपूर है जबकि कार्थी की फिल्‍म वर्तमान और कल उपजी एक रहस्‍यमय कहानी है। धनुष की फिल्‍म के लिए कुछ सिनेमा घरों ने प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।

गोकुल निर्देशित काशमोरा में कार्थी के साथ नयनतारा, श्री दिव्‍या और विवेक नजर आएंगे। वहीं, आरएस दुरई के निर्देशन में बनीं कोडी में धनुष, तृषा की जोड़ी नजर आएगी।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।