Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas ट्विटर पर तृषा कृष्‍णन फैन्‍स का जल्‍वा

ट्विटर पर तृषा कृष्‍णन फैन्‍स का जल्‍वा

0
1014

हैदराबाद। दक्षिण सिनेमा का खूबसूरत और युवा चेहरा तृषा कृष्णन 33 वर्ष की हो गई हैं। खूबसूरत अभिनेत्री तृषा कृष्णन को जन्‍मदिवस के मौके पर उनके फैन्‍स की तरफ से बड़ी तादाद में बधाईयां मिल रही हैं।

ट्विटर पर #HappyBirthdayTrisha का हैशटैग तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। गौरतलब है कि चेन्नई में जन्मीं तृषा, मिस चेन्नई और इस जैसी सुंदरता प्रतियोगिता जीतने के बाद सुर्खियों में आई। तमिल फ़िल्म सामी, गिल्ली और तेलुगू फ़िल्म वर्षम से तृषा को जबरदस्‍त सफलता मिली।

Trisha Krishnan
हालांकि, बॉलीवुड एंट्री अधिक अच्‍छी नहीं रही। जी हां, तृषा कृष्‍ण्‍ान अक्षय कुमार के साथ हिन्‍दी फिल्‍म ‘खट्टा मीठा’ में भी काम कर चुकी हैं, जो प्रियदर्शन ने निर्देशित की थी।

जानकारी के अनुसार तृषा कृष्णन को पहली बार फाल्गुनी पाठक के गाने “मेरी चुनर उड़-उड़ जाए” में देखा गया था, इसमें आयशा टाकिया की सहेली बनी थीं। तृषा की सबसे पहली फ़िल्म जोड़ी थी, जो तमिल फ़िल्म थी, मगर इस फिल्‍म में तृषा का किरदार श्रेयरहित था। 2002 की तमिल फ़िल्म मौनम पेसीयाडे उनकी मुख्य भूमिका वाली पहली फ़िल्म थी। 2003 में आई फ़िल्म सामी तृषा की सबसे पहली सफल फ़िल्म थी, इस फिल्‍म में तृषा ने तमिल ब्राह्मण लड़की का किरदार निभाया था।

तृषा कृष्‍णन की अगली हॉरर कॉमेडी फिल्‍म नायकी है, जो मार्च में रिलीज होने की संभावना थी। मगर, किसी फिल्‍म रिलीज डेट आगे खिसक गई।