Tuesday, March 31, 2026
Home Regional Cinemas कबाली निर्माताओं का सरप्राइज, कबाली से हटाये 5 सीन रिलीज

कबाली निर्माताओं का सरप्राइज, कबाली से हटाये 5 सीन रिलीज

0
214

चैन्‍ने। साल 2016 में तमिल फिल्‍म जगत में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्‍मों में शुमार कबाली के निर्माताओं ने शनिवार को एक सरप्राइज देते हुए फिल्‍म के पांच सीन रिलीज किये, जो फिल्‍म का हिस्‍सा नहीं थे।

सुपर स्‍टार रजनीकांत अभिनीत फिल्‍म कबाली की पहली क्लिप में अभिनेत्री राधिका आप्टे और रजनीकांत रोमांटिक मजाक करते नजर आ रहे हैं।

दूसरी क्लिप में रजनीकांत को एक मलेशियाई डॉन बंदूक देता दिख रहा है और तीसरी क्लिप में रजनीकांत अपनी रील बेटी धंसिका से अपनी पत्नी के प्रति अपने प्यार को जाहिर कर रहे हैं।

वहीं, चौथी क्लिप में अभिनेता दिनेश अपना परिचय देते नजर आ रहे हैं, जबकि पांचवें क्लिप में रजनीकांत को अपनी बेटी के प्रेमी के बारे में पता चलता है।

फिल्‍मकार पा रंजीत निर्देशित ‘कबाली’ एक गैंगस्टर की कहानी है, जो इस काम से छुटकारा पाना चाहता है। -आईएएनएस