क्या आप जानते हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह कपल कौन है?

0
438

हैदराबाद। सोशल मीडिया पर कुछ भी किसी के नाम से भी वायरल और शेयर हो जाता है। सोशल मीडिया इस्तेमालकर्ता बिना तथ्यों की जांच पड़ताल के आगे की आगे शेयर करने लगते हैं। हाल ही में एक कपल की फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस कपल को देखकर हर कोई अपने तरीके से प्रति​क्रिया दे रहा है। सोशल मीडिया पर मजाक उड़ रहा है। दरअसल, इस तस्वीर में लड़की गोरी है, और लड़का काले रंग का है। ऐसे में कुछ लोग अपनी घटिया सोच का प्रदर्शन करने लगते हैं।

कुछ लोगों का लग रहा है कि इस लड़की ने मजबूरीवश इससे शादी की होगी। लेकिन, सत्य तो यह है कि इन दोनों  की लव मैरिज हुई है। जी हां, दोनों ने 8 साल तक रिश्ता रखने के बाद​ विवाहित जीवन शुरू किया।

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह फोटो एक सप्ताह पहले ही इंस्टाग्राम पर अपलोड हुई है, और इस फोटो में जो कपल है, वो कोई आम कपल नहीं, ​बल्कि दक्षिण भारत का जाना माना कपल है।

जी हां, इस तस्वीर में फिल्मकार एटली और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया हैं, जो अभिनेत्री हैं। एटली और प्रिया ने लगभग 8 साल तक प्रेम संबंध रखने के बाद 9 नवंबर 2014 को विवाहित जीवन शुरू किया था।

फिल्मकार एटली ने शुरूआती समय दौरान दक्षिण भारत के मशहूर फिल्मकार शंकर, जो रजनीकांत के साथ रोबो बना चुके हैं, के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। उसके बाद तमिल फिल्म राजा रानी से सफल निर्देशक के रूप में डेब्यु कर अपने निर्देशन कौशल का लोहा मनवाया।

वर्ष 2016 में एटली निर्देशित तमिल फिल्म थेरी ने बॉक्स आॅफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। एटली इनदिनों ​सुपर स्टार विजय के साथ अपनी दूसरी फिल्म मार्शल बना रहे हैं।

इसके अलावा कृष्णा प्रिया ने फिल्म सिंघम में अनुष्का शेट्टी की बहन का किरदार अदा किया था।