Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas अद्भुत! ऐसे सामने आएगा रजनीकांत की ‘2.0’ के फर्स्ट लुक

अद्भुत! ऐसे सामने आएगा रजनीकांत की ‘2.0’ के फर्स्ट लुक

0
215

मुंबई। फिल्मकार करण जौहर रविवार को यहां सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी तमिल फिल्म ‘2.0’ के फर्स्ट लुक के लांच की मेजबानी करेंगे। इस प्रोग्राम का आयोजन 20 नवंबर को शाम पांच बजे किया जाएगा।

लयका प्रोडक्शंस की ओर जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘शहर के प्रतिष्ठित यशराज स्टूडियो के कार्यक्रम में इस फिल्म के सभी कलाकार उपस्थित रहेंगे। नई तकनीक का इस्‍तेमाल करते हुए इस इवेंट को यूट्यूब पर लयका प्रोडक्‍शन्‍स के चैनल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।’

Rajnikanth 2.0

फिल्म निर्माताओं ने इस बात की पुष्टि की है कि कार्यक्रम की मेजबानी की जिम्मेदारी करण को सौंपी गई है, जो बड़े पैमाने पर आयोजित होगा।

शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म 2010 की तमिल ‘एंथीरम’ का सीक्वल है। कथित तौर पर यह 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी है।

फिल्म में अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसका संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने दिया है।

-आईएएनएस