Friday, March 27, 2026
Home TV/OTT तो ऐसे पूरा हो रहा है कृतिका कामरा का बचपन का सपना

तो ऐसे पूरा हो रहा है कृतिका कामरा का बचपन का सपना

0
587

मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री कृतिका कामरा, जो आगामी टीवी शो ‘चंद्रकांता -प्रेम या पहेली’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, इनदिनों बेहद खुश नजर आ रही हैं। दरअसल, उनकी खुशी का राज उनके बचपन के सपने का यकायक पूरा हो जाना है।

कृतिका कामरा ने एक बयान में कहा, “बचपन से मैं हमेशा राजकुमारी की तरह रहना और राजकुमारी बनना चाहती थी और आज मैं इसे साकार करने में सक्षम हो गई हूं।”

लाइफ ओके पर प्रसारित होने जा रहा यह शो देवकीनंदन खत्री के उपन्यास ‘चंद्रकांता’ पर आधारित है, लेकिन इस बार इसे अलग नजरिए से दर्शाया जाएगा।

अभिनेत्री का कहना है कि कोशिश करने से ही सपने सच होते हैं।

कृतिका के मुताबिक, सपना सच होने के उत्साह को वह शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं। सौंदर्य की प्रतीक चंद्रकांता की भूमिका निभाने का अवसर मिलने पर उन्हें गर्व है।

-आईएएनएस