Monday, April 13, 2026
Home Latest News पर्दे के भगवान श्रीराम उर्फ पीयूष सहदेव बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

पर्दे के भगवान श्रीराम उर्फ पीयूष सहदेव बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

0
208

मुम्बई। लोकप्रिय धारावाहिक देवों के देव महादेव में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले टेलीविजन अभिनेता पीयूष सहदेव को स्थानीय वर्सोवा पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी अभिनेता पीयूष सहदेव ने 20 वर्षीय फैशन डिजाइनर युवती, जो मॉडलिंग की दुनिया में कैरियर बनाने के लिए संघर्ष कर रही है, से शादी करने का वादा किया था।

20 नवंबर को पुलिस शिकायत दर्ज करवाते हुए युवती ने पुलिस को बताया कि उसने अभिनेता पीयूष सहदेव की किसी अन्य महिला के साथ तस्वीरें देखी। उसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ और अभिनेता शादी करने के वादे से पीछे हट गया।

पुलिस के मुताबिक सहदेव और युवती की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के माध्यम से हुई। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और बाद में अभिनेता ने कथित तौर पर युवती से शादी करने का वादा किया। दोनों दो महीनों तक एक दूसरे के साथ भी रहे।

गौरतलब है कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच पड़ताल करने के बाद अभिनेता पीयूष सहदेव के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया। फिलहाल, अभिनेता पीयूष सहदेव 27 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर हैं।

बता दें कि पीयूष सहदेव फिल्म अभिनेता गिरीश सहदेव और मेहर विज के भाई हैं। पीयूष सचदेव ने बातौर लीड अभिनेता मीत मिला दे रब्बा से टेलीविजन डेब्यु किया था। अभिनेता पीयूष सहदेव को पिछली बार देवांशी धारावाहिक में देखा गया था।