Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT अक्षरा उर्फ हीना खान का दिल खेंचू डांस देखकर आप भी कहेंगे...

अक्षरा उर्फ हीना खान का दिल खेंचू डांस देखकर आप भी कहेंगे Wow!

0
730

मुम्‍बई। ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है से दिलों में जगह बना चुकीं अक्षरा उर्फ हीना खान का नया दिलकश अवतार और सेक्‍सी डांस मूव्‍ज देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

जी हां, हाल ही में टेलीविजन अभिनेत्री हीना खान ने अपने ट्विटर हैंडल @eyehinakhan पर अपने एक आगामी गाने की रिहर्सल का एक बेहद आकर्षक डांस वीडियो रिलीज किया गया है।

इस वीडियो में हीना खान के दिल खेंचू लटके झटके देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी, विशेषकर यदि आप ने हीना खान को केवल अक्षरा के रूप में ही देखा है।

इसके अलावा, हीना खान ने महिला दिवस के मौके पर एक संदेश भी शेयर किया है कि मैं लड़की हूं और मुझे पता है कि कब क्‍या पहनना चाहिये। कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम कहना है।

दिलचस्‍प बात तो यह है कि अभिनेत्री हीना खान और रॉकी जायसवाल ने मिलकर रोकाबाइट नाम एक एप लांच की है, जिसमें आप अपने वीडियो शेयर कर सकते हैं, अपने प्रोफाइल बना सकते हैं और बहुत अच्‍छे फीचर्स हैं।

वैसे सबसे अच्‍छी बात तो यह है कि इस एप के माध्‍यम से आप हीना खान से भी जुड़ सकते हैं।