Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT ‘वारिस’ के सेट पर आग में फंसे अक्षय डोगरा

‘वारिस’ के सेट पर आग में फंसे अक्षय डोगरा

0
366

मुंबई। टीवी शो ‘वारिस’ की शूटिंग के दौरान सेट पर आग लग गई, जिसमें अक्षय डोगरा फंस गए। अभिनेता का कहना है कि वह भाग्यशाली हैं कि वह इस दुर्घटना में सकुशल बच गए।

akshay dogra

‘एंड टीवी’ के शो के जगन की भूमिका निभा रहे अक्षय को एक दृश्य में पृष्ठभूमि में फसल में लगी आग के सामने अपने दुश्मन के साथ लड़ाई करनी थी। तभी उन्हें महसूस हुआ कि उनके कुर्ते में आग लग गई है। यह दुर्घटना पिछले सप्ताह हुई थी।

अक्षय ने एक बयान में कहा, “मैं बचपन से ही आग से बेहद डरता हूं, लेकिन एक अभिनेता के तौर पर मुझे दृश्य को विश्वसनीय दिखाने के लिए अपना सौ प्रतिशत देना होता है। मैं खुशकिस्मत हूं कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटी।”

‘वारिस’ सांस्कृतिक मुद्दों पर आधारित है और इसमें एक मां को अपनी बेटी को बेटे की तरह पालते दिखाया गया है।

-आईएएनएस